Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

गोंदिया: आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत, गश्त के दौरान वन कर्मियों को मिला शव

गोंदिया: आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत, गश्त के दौरान वन कर्मियों को मिला शव

गोंदिया: जंगल में मिला तेंदुए का शव, आपसी संघर्ष में मौत की आशंका

गोंदिया, 24 मई: मोरगांव वनपरिक्षेत्र के बोडरा अंतर्गत बोंडगांव इलाके के सोनेगांव जंगल में गश्त के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों को एक नर तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। यह घटना गुरुवार देर रात सामने आई, जब नियमित गश्त के दौरान वनकर्मियों की नजर झाड़ियों में पड़े तेंदुए के शव पर पड़ी।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ वन अधिकारियों के मार्गदर्शन में मृत तेंदुए को अर्जुनी मोरगांव वन अभ्यारण्य में लाया गया, जहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए नवेगांव बांध ले जाया गया। प्राथमिक जांच में तेंदुए की गर्दन, दोनों अगले पैरों के ऊपरी हिस्से पर दांतों के गहरे निशान, कंधों पर नाखून के घाव और टूटी हुई कॉलर बोन पाई गई।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह चोटें आपसी संघर्ष का नतीजा हो सकती हैं, जो संभवतः दूसरे तेंदुए से हुई भिड़ंत के दौरान लगी होंगी। मृत तेंदुआ लगभग 6 से 7 साल का वयस्क नर बताया गया है।

वन विभाग ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर वन्य अपराध के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। तेंदुए की मौत के सही कारणों की पुष्टि के लिए जांच अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top