Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

मासूम की दिल दहला देने वाली मौत, “पसंदीदा चैनल नहीं देखने दिया” तो 10 वर्षीय बच्ची ने की आत्महत्या

मासूम की दिल दहला देने वाली मौत, “पसंदीदा चैनल नहीं देखने दिया” तो 10 वर्षीय बच्ची ने की आत्महत्या

गडचिरोली: जिले के कोरची तहसील के बोडेना गांव में एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मात्र 10 वर्ष की एक मासूम बच्ची ने टीवी पर अपना पसंदीदा चैनल देखने से रोकने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे के आसपास घटी, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
मृत बच्ची का नाम सोनाली आनंद नरेटी है, जो चौथी कक्षा में पढ़ रही थी। बताया जा रहा है कि सोनाली अपनी बड़ी बहन संध्या (12 वर्ष) और छोटे भाई सौरभ (8 वर्ष) के साथ गर्मी की छुट्टियों में अपने गांव आई थी। तीनों गोंदिया जिले के कोकना खोबा गांव स्थित एक निजी आश्रमशाला में पढ़ते थे।
गुरुवार सुबह सोनाली टीवी देख रही थी, तभी उसकी बहन संध्या के साथ रिमोट को लेकर मामूली झगड़ा हुआ। इसी दौरान सोनाली ने गुस्से में आकर कहा, “मुझे मेरा पसंदीदा चैनल देखने नहीं दिया,” और घर के पीछे स्थित जामुन के पेड़ से नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
घटना की सूचना मिलते ही कोरची पुलिस स्टेशन के थानेदार शैलेश ठाकरे और पुलिस उपनिरीक्षक देशमुख मौके पर पहुंचे और पंचनामा कर शव को ग्रामीण अस्पताल भेजा गया।
मासूम बच्ची द्वारा इस तरह की आत्मघाती कदम उठाने से न केवल परिवार, बल्कि पूरा गांव सदमे में है। विशेषज्ञों और समाजसेवियों का कहना है कि बच्चों में भावनात्मक समझ विकसित करने और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top