Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

अकोला: प्री-मानसून बारिश से तबाही, 909 हेक्टेयर में फसलें बर्बाद

अकोला: प्री-मानसून बारिश से तबाही, 909 हेक्टेयर में फसलें बर्बाद

अकोला में प्री-मानसून बारिश से तबाही, 900 हेक्टेयर से अधिक फसलों को नुकसान

अकोला: जिले में 19 से 22 मई के बीच आई तेज हवाओं और प्री-मानसून बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। जिले की सातों तहसीलों के कुल 157 गांव प्रभावित हुए हैं, जहां करीब 909.32 हेक्टेयर में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। यह आंकड़ा गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा संभागीय आयुक्त को भेजी गई प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आया।

जिला कलेक्टर अजीत कुंभार के अनुसार, बेमौसम बारिश से नींबू, आम, ग्रीष्मकालीन ज्वार, मूंग, मूंगफली, प्याज, केला, संतरा, सीताफल और पपीता जैसी फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक रिपोर्ट बताती है कि इनमें से करीब 209.32 हेक्टेयर क्षेत्र पूरी तरह से नष्ट हो गया है।

बारिश और तूफानी हवाओं की वजह से केवल खेती ही नहीं, बल्कि आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ। जिले में 15 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। फिलहाल नुकसान का सर्वेक्षण जारी है और प्रशासन ने मुआवजे की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top