Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

IPS तबादला: डीसीपी ट्रैफिक अर्चित चांडक बने अकोला के नए एसपी, देखें अधिकारियों की पूरी लिस्ट

IPS तबादला: डीसीपी ट्रैफिक अर्चित चांडक बने अकोला के नए एसपी, देखें अधिकारियों की पूरी लिस्ट

नागपुर: महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग ने गुरुवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। इस फेरबदल की लिस्ट में नागपुर शहर के डीसीपी ट्रैफिक अर्चित चांडक का नाम भी शामिल है। अर्चित चांडक को अब अकोला जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, नागपुर सीआईडी में कार्यरत एसपी नीलेश तांबे को बुलढाणा का एसपी बनाया गया है। वहीं मंगेश शिंदे, जो अब तक बृहन्मुंबई में पुलिस उपायुक्त के पद पर थे, उन्हें नागपुर लोहमार्ग पुलिस का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में, अकोला के मौजूदा पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह को नागपुर SPRF में नई जिम्मेदारी दी गई है। गृह विभाग के इस आदेश के तहत न सिर्फ विदर्भ बल्कि पूरे महाराष्ट्र के कई जिलों में पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

यह फेरबदल नीतिगत और प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे जिलों में कानून-व्यवस्था की स्थिति और बेहतर की जा सके।

देखें विदर्भ में पुलिस अधिकारीयों की सूची: 

 

क्रमांक पुलिस अधिकारी मौजूदा पद नया पद
1. अर्चित चांडक पुलिस उपायुक्त, डीसीपी ट्रैफिक, नागपुर शहर पुलिस अधीक्षक, अकोला
2. नीलेश तांबे पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, नागपुर पुलिस अधीक्षक, बुलढाणा
3. बच्चन सिंह पुलिस अधीक्षक, अकोला एसआरपीएफ बल गट क्रमांक 4, नागपुर
4. मंगेश शिंदे पुलिस उपायुक्त, विशेष कृति दल (आर्थिक अपराध), बृहन्मुंबई पुलिस अधीक्षक, लोहमार्ग पुलिस, नागपुर
5. यतीश देशमुख अपर पुलिस अधीक्षक, अभियान, गडचिरोली पुलिस अधीक्षक, पालघर
6. विश्व पानसरे पुलिस अधीक्षक, बुलढाणा समादेशक, राज्य रिजर्व पुलिस बल, गट क्रमांक 9, अमरावती

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top