Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

ब्रेकिंग न्यूज़: यशोधरा नगर में फिर खून-खराबा, पुराने विवाद में युवक की हत्या

ब्रेकिंग न्यूज़: यशोधरा नगर में फिर खून-खराबा, पुराने विवाद में युवक की हत्या

नागपुर: यशोधरा नगर में पुराने रंजिश का खूनी अंजाम, हिस्ट्रीशीटर सोहेल चांद की दिनदहाड़े हत्या

नागपुर। उपराजधानी नागपुर में अपराध की बढ़ती घटनाओं ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुवार को यशोधरा नगर थाना क्षेत्र के वनदेवी नगर में दिनदहाड़े हुई हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कुख्यात अपराधी सोहेल चांद के रूप में हुई है, जिस पर एमपीडीए समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह हत्या आपसी रंजिश के चलते अंजाम दी गई। हमलावरों ने सोहेल चांद को निशाना बनाकर मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नागपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आए दिन हो रही ऐसी वारदातों से आम लोगों में डर का माहौल गहराता जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं आरोपियों की तलाश जारी है।

एक के बाद एक हत्या की घटनाओं से नागपुर अब ‘ऑरेंज सिटी’ के बजाय ‘मर्डर सिटी’ के रूप में बदनाम होता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top