Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

GST से खुला राज, हवाला तक जा पहुंचा मामला: 1000 करोड़ के घोटाले की परतें उधेड़ने में जुटी पुलिस

GST से खुला राज, हवाला तक जा पहुंचा मामला: 1000 करोड़ के घोटाले की परतें उधेड़ने में जुटी पुलिस

नागपुर में 1000 करोड़ का फर्जी बिलिंग और हवाला घोटाला उजागर, इंटरनेशनल मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े तार

नागपुर में आर्थिक अपराध शाखा ने एक बड़े जीएसटी और हवाला घोटाले का पर्दाफाश किया है। यह मामला एक मामूली फर्जी बिलिंग से शुरू होकर अब 1000 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क तक पहुंच गया है। क्राइम ब्रांच ने कबाड़ी कारोबारी बंटी साहू के कार्यालय पर छापेमारी कर इस घोटाले से जुड़े कई चौंकाने वाले दस्तावेज बरामद किए हैं।

बंटी साहू ‘साक्षी फूड्स’ नाम की एक फर्जी फर्म के जरिए कथित तौर पर बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी और हवाला ट्रांजैक्शन को अंजाम दे रहा था। जांच में अब तक 87 फर्जी कंपनियों का पता चला है, जिनके जरिए हजारों करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई। शुरुआती जांच में अनुमान है कि इन फर्जी कंपनियों के जरिए लगभग 1000 करोड़ रुपये का गोरखधंधा किया गया।

अब तक बंटी साहू, उनके भाई जयेश साहू, वृजकिशोर मनियार, ऋषि लखानी और आनंद हरडे को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का दावा है कि बंटी और वृजकिशोर इस पूरे रैकेट के मास्टरमाइंड हैं, जिन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और कॉमर्स ग्रेजुएट्स की एक टीम बनाकर फर्जी कंपनियों का जाल बिछाया।

क्राइम ब्रांच ने इन आरोपियों के आठ बैंक खातों को सील कर दिया है और इनका फॉरेंसिक ऑडिट किया जा रहा है। साथ ही, जिन व्यापारियों ने इस फर्जी बिलिंग रैकेट के जरिए काले धन को सफेद किया, वे भी अब जांच के घेरे में हैं।

प्राथमिक जांच में ‘प्राइम ट्रेडर्स’, ‘त्रिशा ट्रेडर्स’ और ‘आशीष ट्रेडर्स’ जैसी फर्जी फर्मों का नाम सामने आया है, जिनके जरिए करीब 160 करोड़ रुपये के फर्जी बिल तैयार किए गए। पुलिस को इस रैकेट के ऑनलाइन गेमिंग और विदेशी हवाला चैनलों से भी जुड़े होने के सुराग मिले हैं, जिसकी जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) से भी साझा की जा सकती है।

यह घोटाला नागपुर में अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक अपराध बनता जा रहा है, जिसकी परतें एक के बाद एक खुल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top