Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

अमरावती: अंजनगांव में अनाधिकृत कपास बीज का स्टॉक जब्त, किसानों के भेष में कृषि अधिकारियों की फिल्मी स्टाइल कार्रवाई

अमरावती: अंजनगांव में अनाधिकृत कपास बीज का स्टॉक जब्त, किसानों के भेष में कृषि अधिकारियों की फिल्मी स्टाइल कार्रवाई

अमरावती: अंजनगांव में नकली एचटीबीटी कपास बीज का भंडाफोड़, किसान बनकर पहुंचा कृषि विभाग

अमरावती, 21 मई — अमरावती जिले के अंजनगांव सुर्जी में नकली एचटीबीटी कपास बीज की बिक्री पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर विभाग ने अवैध बीजों के 174 पैकेट जब्त किए, जिनकी बाजार कीमत करीब 2.44 लाख रुपये बताई जा रही है। यह तहसील में इस तरह की पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

कृषि विभाग को सूचना मिली थी कि विनोद सरोदे नामक व्यक्ति पिछले कई वर्षों से अवैध तरीके से एचटीबीटी बीजों का कारोबार कर रहा है। इस पर कार्रवाई की रणनीति बनाते हुए पंचायत समिति के कृषि अधिकारी अश्विन राठौड़ ने किसान का वेश धारण कर सरोदे से संपर्क किया और बीज खरीदने की इच्छा जताई।

जैसे ही विनोद सरोदे बीज बेचने के लिए तैयार हुआ, पहले से तैयार कृषि विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से उसके निवास पर छापा मारा। छानबीन में घर से 174 पैकेट अनधिकृत कपास बीज बरामद हुए।

यह कार्रवाई न केवल इलाके में अवैध बीज कारोबारियों के लिए चेतावनी बनी है, बल्कि किसानों को नकली बीज से बचाने की दिशा में एक अहम कदम भी है। विभाग ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों और किसानों ने इस फिल्मी अंदाज़ में हुई कार्रवाई की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top