Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

Katihar News: पत्नी को बोरे में बंदकर की गई बेरहमी से पिटाई, मामा के खुलासे से सनसनी

Katihar News: पत्नी को बोरे में बंदकर की गई बेरहमी से पिटाई, मामा के खुलासे से सनसनी

कटिहार: पति ने बोरे में बंदकर की पत्नी की पिटाई, संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत ने सनसनी फैला दी है। मृतका की पहचान सुलोचनी देवी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि सुलोचनी को उसके पति संदीप ऋषि ने पहले बोरे में बंद किया और फिर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। मृतका के मामा ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस को गंभीर आरोपों की जानकारी दी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और संदीप की भूमिका की गहनता से छानबीन की जा रही है।

कटिहार: पति पर पत्नी की हत्या का शक, बोरे में बंद कर पीटने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

कटिहार जिले के गेड़ाबाड़ी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कोढ़ा थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत वार्ड संख्या चार में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत की खबर सामने आई। मृतका की पहचान सुलोचनी देवी के रूप में हुई है, जिनकी शादी करीब नौ साल पहले संदीप ऋषि से हुई थी।

परिजनों और गांव के एक व्यक्ति, जो खुद को मृतका के पति का मामा बता रहे हैं, का दावा है कि सुलोचनी की मौत सामान्य नहीं थी। आरोप है कि उसके पति संदीप ने सुलोचनी को बोरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के आठ साल का एक बेटा भी है।

घटना की जानकारी मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया। कोढ़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की मौत की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई है और मामला संदिग्ध होने के कारण हर पहलू की जांच की जा रही है।

वहीं, उपमुखिया पंचम कुमार सिंह ने पुष्टि की कि मृतका के स्वजनों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस जांच के बाद सच्चाई सामने आने की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top