Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

महाराष्ट्र विधानसभा विस्तार: एन. कुमार ने आखिरकार दाखिल किया जवाब

महाराष्ट्र विधानसभा विस्तार: एन. कुमार ने आखिरकार दाखिल किया जवाब

विधानसभा विस्तार परियोजना को मिली गति, एन. कुमार ने प्रशासन को सौंपा जवाब

नागपुर | महाराष्ट्र विधानसभा विस्तार परियोजना को लेकर लंबे समय से अटके एक अहम मोड़ पर अब प्रगति होती नजर आ रही है। विधानभवन विस्तार के लिए प्रस्तावित भूमि के स्वामी एन. कुमार ने आखिरकार जिला प्रशासन को अपना जवाब सौंप दिया है। यह कदम प्रशासन की ओर से दिए गए अल्टीमेटम और चेतावनी के बाद उठाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, एन. कुमार के स्वामित्व वाली इमारत और भूमि का अधिग्रहण इस परियोजना के लिए किया जाना है। इसके लिए प्रशासन द्वारा पहले ही अधिसूचना जारी करते हुए संपत्ति का मूल्यांकन कर कीमत तय कर दी गई थी। भूमि अधिग्रहण को बातचीत के माध्यम से सुलझाने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा था।

प्रशासन द्वारा रखे गए प्रस्ताव पर विचार के लिए कुमार पक्ष को समय दिए जाने के बाद उन्हें जवाब प्रस्तुत करने के लिए आठ दिन की मोहलत दी गई थी। निर्धारित समयसीमा के भीतर एन. कुमार के प्रतिनिधियों ने लिखित जवाब प्रस्तुत कर दिया है।

अब प्रशासन इस जवाब की समीक्षा कर रहा है और आगे की कार्रवाई इसी पर आधारित होगी। अधिकारियों का कहना है कि भूमि स्वामी द्वारा दिए गए बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए ही अगले चरण का निर्णय लिया जाएगा।

इस जवाब के साथ ही उम्मीद की जा रही है कि विधानसभा विस्तार परियोजना को जल्द ही धरातल पर लाने की दिशा में ठोस पहल शुरू हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top