Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

महाराष्ट्र को 5,127 करोड़ के विदेशी निवेश की सौगात, नागपुर समेत 10 शहरों में बनेंगे आधुनिक लॉजिस्टिक्स हब

महाराष्ट्र को 5,127 करोड़ के विदेशी निवेश की सौगात, नागपुर समेत 10 शहरों में बनेंगे आधुनिक लॉजिस्टिक्स हब

महाराष्ट्र को विदेशी निवेश से मिलेगी नई उड़ान, 5,127 करोड़ की लागत से नागपुर समेत 10 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक लॉजिस्टिक्स पार्क

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अमेरिकी निवेश समूह ब्लैकस्टोन के एक्सएसआईओ लॉजिस्टिक्स पार्क्स और होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स के साथ महाराष्ट्र सरकार ने 5,127 करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को लेकर समझौता किया है। इस समझौते के तहत नागपुर, भिवंडी, चाकण, सिन्नर और पनवेल समेत 10 प्रमुख स्थानों पर आधुनिक लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक पार्क्स की स्थापना की जाएगी।

यह करार मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्योग सचिव डॉ. पी. अन्बलगन की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अश्विनी भिडे, एमआईडीसी के सीईओ पी. वेलारासू और ब्लैकस्टोन समूह के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

794 एकड़ भूमि पर होगा निर्माण, मिलेगा रोज़गार
इस परियोजना के लिए राज्य भर में कुल 794.2 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। लॉजिस्टिक्स हब्स को पर्यावरण-अनुकूल (ईको-फ्रेंडली), अत्याधुनिक डिजिटल सुविधाओं से युक्त और रोजगार-उन्मुख बनाया जाएगा। ये परियोजनाएं महाराष्ट्र की हालिया लॉजिस्टिक्स नीति 2024 के तहत विकसित की जाएंगी।

27,000 से अधिक रोजगार सृजन की उम्मीद
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस करार को राज्य के आर्थिक और औद्योगिक विकास के लिए एक बड़ा अवसर बताया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में 27,510 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि यह निवेश महाराष्ट्र को लॉजिस्टिक्स सेक्टर में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाएगा।

यह साझेदारी महाराष्ट्र को निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाने के साथ-साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top