Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

अकोला: सर्राफा व्यापारियों पर इनकम टैक्स की बड़ी छापेमारी, बाजार में मची खलबली

अकोला: सर्राफा व्यापारियों पर इनकम टैक्स की बड़ी छापेमारी, बाजार में मची खलबली

अकोला के सर्राफा बाजार में इनकम टैक्स की छापेमारी, टैक्स चोरी की आशंका पर कई दुकानों की जांच

अकोला – शहर के सर्राफा बाजार में बुधवार सुबह इनकम टैक्स विभाग की अचानक हुई कार्रवाई से पूरे व्यापार जगत में हड़कंप मच गया। नागपुर और मुंबई से आई इनकम टैक्स अधिकारियों की विशेष टीमों ने एक साथ कई सर्राफा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की।

इस संयुक्त अभियान का उद्देश्य टैक्स चोरी की जांच बताया जा रहा है। विभाग को कुछ सर्राफा व्यापारियों के खिलाफ कर चोरी से संबंधित पुख्ता जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर यह कदम उठाया गया। सुबह होते ही अधिकारी बाजार में पहुंच गए और कई दुकानों की बारीकी से जांच शुरू कर दी।

कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले गए। इस अचानक कार्रवाई से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें अस्थायी रूप से बंद कर दीं।

हालांकि, आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक बयान अब तक जारी नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि कार्रवाई देर शाम तक जारी रह सकती है और इससे जुड़े और भी व्यापारी जांच के दायरे में आ सकते हैं।

इस छापेमारी से स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि आयकर विभाग अब व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर नजर रखते हुए कड़ी कार्रवाई के मूड में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top