Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

गढ़चिरोली: सी-60 कमांडो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

गढ़चिरोली: सी-60 कमांडो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

गडचिरोली में नक्सलियों के खिलाफ सी-60 कमांडोज की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा बरामद

महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले के भामरागढ़ तहसील में महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा के पास सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। गुप्त सूचना के आधार पर रविवार रात को शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत सी-60 कमांडो की टीम ने माओवादियों के खिलाफ यह कार्रवाई की।

करीब 200 सी-60 जवानों की टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) एम. रमेश के नेतृत्व में जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की। सोमवार सुबह जब सर्च ऑपरेशन जारी था, तभी माओवादियों ने अचानक हमला कर दिया और दोनों ओर से घंटों तक फायरिंग होती रही। यह मुठभेड़ तीन अलग-अलग जगहों पर लगभग दो घंटे तक चली।

इस ऑपरेशन के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें बड़ी संख्या में माओवादी हथियार और सामग्री बरामद हुई। इसमें एक स्वचालित इंसास राइफल, एक सिंगल शॉट राइफल, मैगजीन, जिंदा कारतूस, डेटोनेटर, रेडियो, वॉकी-टॉकी चार्जर और तीन पिट्ठू बैग शामिल हैं। इसके अलावा माओवादी दस्तावेज और अन्य निजी सामान भी जब्त किए गए हैं।

सी-60 कमांडोज़ ने इस दौरान माओवादियों के एक ठिकाने को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। हालांकि, सुरक्षाबलों को आशंका है कि मुठभेड़ में कुछ नक्सली घायल हुए या मारे गए हो सकते हैं, जिनके शव उनके साथियों द्वारा जंगल में ले जाए गए हों। फिलहाल पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है और स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top