Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

डीएम निधि वत्स की सख्त कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हलचल, डॉक्टर इफरा के खिलाफ CMO को दिए निर्देश

डीएम निधि वत्स की सख्त कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हलचल, डॉक्टर इफरा के खिलाफ CMO को दिए निर्देश

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई: डीएम निधि वत्स ने दो चिकित्साधिकारियों को किया निलंबित, एक पर अवैध वसूली के आरोप

अमरोहा – स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी निधि वत्स ने कड़ा रुख अपनाया है। छेबड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. इफरा पर अवैध वसूली और निजी अस्पतालों में मरीजों को रेफर करने के गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायतों की पुष्टि के बाद डीएम ने डॉ. इफरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

वहीं दूसरी ओर, ढबारसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौरभ त्यागी को लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर निलंबन का आदेश दिया गया है।

जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी सेवाओं में अनियमितता और लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोनों अधिकारियों के निलंबन आदेश जारी कर दिए गए हैं और आगे की जांच जारी है।

अमरोहा: डीएम निधि गुप्ता वत्स की सख्त कार्रवाई, अवैध वसूली और लापरवाही पर दो डॉक्टर निलंबित, जांच के आदेश

अमरोहा – जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में गड़बड़ियों पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो स्वास्थ्य अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। छेबड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की संविदा चिकित्साधिकारी डॉ. इफरा पर गर्भवती महिलाओं से अवैध वसूली और निजी अस्पतालों में भर्ती कराने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। डीएम ने सीएमओ को उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

गंभीर आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई

डॉ. इफरा पर आरोप है कि वह मरीजों को दवाएं, प्रोटीन सप्लीमेंट और सिरप ऊंचे दामों पर बेचती थीं। बोतल चढ़ाने, अल्ट्रासाउंड लिखने और अन्य चिकित्सीय सेवाओं के बदले में भी अवैध रूप से पैसे वसूलने की शिकायतें लगातार डीएम को मिल रही थीं।

डीएम द्वारा कराई गई गोपनीय जांच में सामने आया कि मरीजों से 400 रुपये में प्रोटीन डिब्बा, 150 रुपये में आयरन सीरप और 1500 रुपये तक शीशे की बोतल चढ़ाने के लिए वसूले जाते थे। आशा कार्यकर्ताओं ने भी पुष्टि की कि डॉक्टर इफरा मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर करती थीं।

ढबारसी सीएचसी के प्रभारी भी नप गए

साथ ही, ढबारसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौरभ त्यागी को लगातार ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के आरोप में निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम (न्यायिक) की जांच में सामने आया कि वह बिना सूचना के लंबे समय से अनुपस्थित थे, जबकि केवल डेंटल सर्जन डॉ. दीपशिखा नियमित रूप से मरीजों को देख रही थीं।

इसके अलावा एक्सरे टेक्नीशियन नन्हे सिंह और टीबीएचयू वीरपाल भी बिना अवकाश के अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने संबंधित स्टाफ पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सीएमओ से मांगी रिपोर्ट

जिलाधिकारी ने सीएमओ से तीन माह के भीतर ढबारसी सीएचसी के निरीक्षण और समीक्षा से जुड़ी तिथिवार रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और भ्रष्ट आचरण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top