Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

चंद्रपुर: बाघिन के हमले में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत, सिंदेवाही के मेंढा-माल गांव में मचा हड़कंप

चंद्रपुर: बाघिन के हमले में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत, सिंदेवाही के मेंढा-माल गांव में मचा हड़कंप

चंद्रपुर: तेंदूपत्ता तोड़ने गईं तीन महिलाओं को बाघिन ने बनाया निशाना, जंगल से मिले क्षत-विक्षत शव

चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की सिंदेवाही तहसील के मेंढा-माल गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की जान चली गई। जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गईं इन महिलाओं पर बाघिन ने हमला कर दिया। यह तीनों एक ही परिवार से थीं और घटना के बाद पूरे गांव में शोक और डर का माहौल है।

घटना शनिवार सुबह की है जब गांव की कई महिलाएं रोज़ की तरह तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल की ओर निकली थीं। दोपहर तक जब कांता बुधाजी चौधरी (65), शुभांगी मनोज चौधरी (28), और रेखा शालिक शेंडे (50) वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों और ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद शुरू हुए सर्च ऑपरेशन में जंगल से तीनों के शव बरामद किए गए, जिन पर बाघिन के हमले के स्पष्ट निशान थे।

वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हमलावर बाघिन की पहचान और मूवमेंट ट्रैक करने के लिए जंगल में कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधि को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई है और वन विभाग पर जंगल में सुरक्षा उपायों की मांग तेज हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top