Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

‘अफगान को कुछ याद दिलाने की जरूरत नहीं’, भारत ने पाकिस्तानी दावों को बताया प्रोपेगेंडा, दिया करारा जवाब

‘अफगान को कुछ याद दिलाने की जरूरत नहीं’, भारत ने पाकिस्तानी दावों को बताया प्रोपेगेंडा, दिया करारा जवाब


ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। एयर स्ट्राइक में कई कुख्यात आतंकियों का सफाया हुआ है। इस कार्रवाई के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए भारतीय क्षेत्रों को निशाना बनाना शुरू किया, लेकिन भारतीय सेना भी पूरी मजबूती से मोर्चा संभाले हुए है और हर हमले का सटीक जवाब दे रही है।

ड्रोन हमलों के बीच पाकिस्तान ने फैलाया झूठा प्रचार, भारत ने किया सख्त खंडन

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की ओर से की जा रही ड्रोन गतिविधियों पर भारत ने करारा जवाब दिया है। भारतीय सेना जहां सीमा पर ड्रोन हमलों को नाकाम कर रही है, वहीं अब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर भारतीय मिसाइल हमले का झूठा और हास्यास्पद दावा कर दिया है।

इस दावे को भारत सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से झूठा प्रचार है, जिसका मकसद भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करना है। उन्होंने दो टूक कहा कि “अफगान लोगों को ये बताने की जरूरत नहीं कि किस देश ने उनके नागरिक ढांचे और आम जनता को निशाना बनाया है।”

मिस्री ने यह भी बताया कि पाकिस्तान की तरफ से अमृतसर की ओर मिसाइल दागने की झूठी खबरें भी फैलाई जा रही हैं, जो कि पूरी तरह बेबुनियाद हैं। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की है कि पाकिस्तान की इस दुष्प्रचार नीति को गंभीरता से लिया जाए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top