Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

नागपुर में 60 वर्षीय महिला से दरिंदगी के बाद हत्या, आरोपी हिरासत में

नागपुर में 60 वर्षीय महिला से दरिंदगी के बाद हत्या, आरोपी हिरासत में

नागपुर: जीरो माइल स्तंभ के पास मनोरोगी वृद्धा की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नागपुर, 7 मई – शहर के प्रतिष्ठित जीरो माइल क्षेत्र के पास एक 60 वर्षीय मनोरोगी वृद्धा की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना ने नागपुर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान प्रभाकर परसराम रंगारी के रूप में हुई है, जो पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उस पर चोरी के कई मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ने पहले वृद्धा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब वृद्धा ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उस पर फर्शी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

घटना मंगलवार सुबह सामने आई जब राहगीरों ने वृद्धा का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके में संदिग्ध रूप से घूम रहे आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की है, हालांकि दुष्कर्म के आरोपों को लेकर वह लगातार टालमटोल कर रहा है।

पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि वृद्धा के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं।

इस बीच, घटना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही भी सामने आई है। जीरो माइल जैसे व्यस्त और ऐतिहासिक क्षेत्र में न तो कोई सक्रिय सीसीटीवी कैमरा था और न ही पर्याप्त पुलिस गश्त। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगाए गए कैमरे भी लंबे समय से निष्क्रिय पड़े हैं, जिससे अपराधियों को खुली छूट मिलती दिखाई दे रही है।

स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया है और प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top