Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने निफ्टी वेव्स इंडेक्स का किया अनावरण, शिक्षा क्षेत्र में दो विदेशी यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने निफ्टी वेव्स इंडेक्स का किया अनावरण, शिक्षा क्षेत्र में दो विदेशी यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर

मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निफ्टी वेव्स इंडेक्स का किया अनावरण, शिक्षा और फिल्म क्षेत्र में अहम समझौते

मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी वेव्स इंडेक्स का अनावरण किया। यह नया सूचकांक भारतीय मीडिया, मनोरंजन और गेमिंग उद्योगों का प्रतिनिधित्व करेगा, जिसमें 43 प्रमुख कंपनियों के शेयर शामिल हैं। इस इंडेक्स का उद्देश्य इन क्षेत्रों के शेयरों के प्रदर्शन को ट्रैक करना है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस मौके पर फिल्म उद्योग को लेकर भी अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में फिल्म शूटिंग के लिए दो अत्याधुनिक स्टूडियो स्थापित किए जाएंगे, जिनकी स्थापना के लिए प्राइम फोकस और गोदरेज के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण समझौते की जानकारी दी। सरकार ने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क (यूके) के साथ मिलकर तीन हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह एमओयू मुंबई में ‘एज्यु सिटी’ परियोजना के तहत इन विश्वविद्यालयों के कैंपस की स्थापना के लिए है। इस परियोजना को सिडको के माध्यम से नवी मुंबई में विकसित किया जाएगा।

सिडको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विजय सिंघल, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. डायने स्मिथ-गैंडर, और यॉर्क विश्वविद्यालय के कुलपति एवं अध्यक्ष चार्ली जेफरी ने इस महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top