Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

भंडारा: बाढ़ राहत सूची में बड़ा घोटाला, राजस्व सेवक निलंबित

भंडारा: बाढ़ राहत सूची में बड़ा घोटाला, राजस्व सेवक निलंबित

भंडारा: बाढ़ राहत में फर्जीवाड़ा उजागर, राजस्व सेवक निलंबित, जांच समिति गठित

भंडारा जिले की तुमसर तहसील में सितंबर 2024 में आई बाढ़ के बाद राहत वितरण में सामने आए गड़बड़ी के मामले ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वैनगंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित सुकळी नकुल और गोंडीटोला गांवों में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थीं। इसके बाद राजस्व विभाग ने नुकसान का आंकलन कर राहत सूची बनाई, लेकिन अब इस सूची की पारदर्शिता पर गंभीर संदेह जताए जा रहे हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहत सूची में कई ऐसे व्यक्तियों के नाम शामिल किए गए, जिनका बाढ़ या कृषि से कोई लेना-देना ही नहीं था। इस घोटाले का सबसे चौंकाने वाला पहलू तब सामने आया जब बिनाखी साजा क्रमांक ११ के महसूल सेवक महेश बिसने की पत्नी का नाम लाभार्थियों में पाया गया, जबकि उनके पास कोई कृषि भूमि नहीं है। प्रारंभिक जांच में यह नाम जानबूझकर सूची में जोड़े जाने की पुष्टि हुई है।

इस खुलासे के बाद महसूल सेवक महेश बिसने को तुरंत निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर तलाठी और पुलिस पाटिल के खिलाफ भी कार्रवाई की अनुशंसा जिलाधिकारी को भेजी गई है।

इस प्रकरण के बाद राजस्व विभाग में खलबली मच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच जारी है। उधर, स्थानीय ग्रामीणों और किसान संगठनों ने दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है, ताकि राहत कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top