Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

अकोला: पातुर नायब तहसीलदार को धमकी देने के मामले में प्रहार कार्यकर्ता गिरफ्तार

अकोला: पातुर नायब तहसीलदार को धमकी देने के मामले में प्रहार कार्यकर्ता गिरफ्तार

अकोला: नायब तहसीलदार को जातिगत धमकी मामले में प्रहार पार्टी कार्यकर्ता गिरफ्तार, तीन आरोपी अब भी फरार

अकोला। पातुर तहसील में एक नायब तहसीलदार को जातिगत अपशब्द कहकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्रहार जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद पाटिल वानखड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत की गई है।

घटना एक कार विवाद से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें अरविंद वानखड़े ने एक निजी ड्राइवर को धमकाते हुए कथित रूप से कहा, “अगर वही ड्राइवर दिखा तो दोनों को जिंदा जला दूंगा।” शिकायत के आधार पर अकोला पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने बुधवार को वानखड़े को अकोला रेस्ट हाउस से हिरासत में लिया। मेडिकल जांच के दौरान वानखड़े ने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस केस में कुल पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से अरविंद वानखड़े को छोड़कर तीन—सचिन निमकाले, स्वप्निल पजाई और सचिन तायडे—फरार हैं, जबकि एक अन्य आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्वप्निल पजाई विवरा की संलिप्तता भी सामने आई है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top