Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

महाराष्ट्र दिवस पर बोले CM फडणवीस: “अब नहीं रुकेगा महाराष्ट्र, ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की ओर बढ़ रहा है राज्य”

महाराष्ट्र दिवस पर बोले CM फडणवीस: “अब नहीं रुकेगा महाराष्ट्र, ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की ओर बढ़ रहा है राज्य”

महाराष्ट्र दिवस पर सीएम फडणवीस का संदेश: राज्य बनेगा ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था, गरीबों को मिलेगा CM निधि से सहारा

मुंबई। महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि महाराष्ट्र अब नहीं रुकेगा। उन्होंने राज्य के आर्थिक भविष्य को लेकर बड़ा संकल्प दोहराते हुए कहा कि महाराष्ट्र को ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तय किया गया है और इसके लिए राज्य पूरी तरह तैयार है।

सीएम फडणवीस ने महाराष्ट्र को छत्रपति शिवाजी महाराज और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रेरणा से आगे बढ़ने वाला राज्य बताते हुए कहा कि यह दिन सिर्फ एक स्थापना दिवस नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की आत्मा, संस्कृति और स्वाभिमान का प्रतीक है।

इस विशेष अवसर पर नागपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय (हैदराबाद हाउस) में ‘मुख्यमंत्री सहायता निधि कक्ष’ की शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य विदर्भ क्षेत्र के ज़रूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को सरकारी योजनाओं के माध्यम से त्वरित सहायता प्रदान करना है।

इस कक्ष का उद्घाटन राजस्व मंत्री और नागपुर जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने किया। मौके पर मौजूद प्रमुख अधिकारी डॉ. सागर पांडे ने अब तक की गई पहल और भविष्य की जरूरतों की जानकारी दी। मंत्री बावनकुले ने भी मदद के दायरे को बढ़ाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि कोई ज़रूरतमंद बिना सहायता के न रहे, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top