Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

गोंदिया: मामूली विवाद में पिता ने की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गोंदिया: मामूली विवाद में पिता ने की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गोंदिया: जिले के आमगांव थाना अंतर्गत किडंगीपार गांव में आधी रात को एक पिता द्वारा अपने ही बेटे को पत्थर से कुचलकर हत्या किये जाने की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान रमेश बागड़े के रूप में हुई , वही आरोपी पिता नामदेव बागड़े है , मृतक रमेश का अपने पिता नामदेव बागड़े से पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान विवाद बढ़ गया और गुस्साए पिता नामदेव ने घर की रसोई से पत्थर उठाकर अपने बेटे के सिर पर मार दिया। जिससे रमेश की मौत हो गई।

इस घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज करने के बाद  पुलिस ने आरोपी पिता को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस हृदयविदारक घटना ने इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top