Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड में भीषण आग: 17 घंटे बाद भी नहीं बुझी आग, चारों ओर फैला धुआं

भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड में भीषण आग: 17 घंटे बाद भी नहीं बुझी आग, चारों ओर फैला धुआं

भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड में भीषण आग का कहर: 17 घंटे बाद भी धधक रहा कचरे का पहाड़, धुएं से घुट रहा माहौल

नागपुर: भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड में शनिवार दोपहर भड़की आग ने पूरे क्षेत्र को अपने चपेट में ले लिया है। 17 घंटे बीत जाने के बावजूद आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। चारों ओर घना धुआं फैला हुआ है और कचरे के ढेर से उठती आग की लपटें अभी भी डर पैदा कर रही हैं।

नगर निगम के फायर ब्रिगेड और ओसीडब्लू की टीमें लगातार आग बुझाने के प्रयास में जुटी हैं, लेकिन हवा की गति और सूखे कचरे के कारण आग तेजी से फैलती जा रही है, जिससे राहत कार्यों में बाधा आ रही है।

लोगों में दहशत, रात गुज़री डर के साए में

डंपिंग यार्ड के पास बसे लोगों के लिए यह रात बेहद खौफनाक रही। 100 फीट तक उठती आग की लपटें और दम घोंटता धुआं – इन सबने स्थानीय निवासियों की नींद उड़ा दी। लोगों को डर सता रहा था कि कहीं आग उनके घरों तक न पहुंच जाए। दम घुटने और आंखों में जलन की शिकायतें भी सामने आई हैं।

मनपा आयुक्त ने किया मौके का निरीक्षण

घटना की गंभीरता को देखते हुए नागपुर महानगरपालिका आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी ने देर रात भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड का दौरा किया। उनके साथ मनपा के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आयुक्त ने आसपास के निवासियों से भी संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और यथासंभव सहायता का आश्वासन दिया।

समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

इस संकट की घड़ी में समाजसेवी संस्थाएं भी पीछे नहीं रहीं। प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत पहुंचाने के लिए एक संस्था ने रात में भोजन वितरित किया, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा।

अब भी चुनौती बनी आग

भले ही राहत कार्य लगातार जारी हैं, लेकिन स्थिति अब भी नियंत्रण में नहीं आई है। नगर निगम और दमकल विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती है – धुएं और गर्म हवाओं के बीच इस विकराल आग पर काबू पाना।

भांडेवाड़ी फिर एक बार पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन कर सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top