Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

गर्मी तोड़ेगी आज रिकॉर्ड: सुबह से ही तेज धूप, नागपुर रहा देश का सबसे गर्म जिला कल

गर्मी तोड़ेगी आज रिकॉर्ड: सुबह से ही तेज धूप, नागपुर रहा देश का सबसे गर्म जिला कल

नागपुर फिर तपाया देश को, 44.7 डिग्री पहुंचा पारा — आज भी टूट सकता है गर्मी का रिकॉर्ड

नागपुर: अप्रैल की दोपहरें अब और तेज़ होती जा रही हैं। शनिवार को नागपुर ने देश के तमाम जिलों को पीछे छोड़ते हुए सबसे गर्म जिला होने का खिताब हासिल किया, जहां अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को यह आंकड़ा और भी ऊपर जा सकता है।

सुबह से ही सूरज ने आग उगलनी शुरू कर दी है और सड़कों पर निकलने वालों को गर्म हवाओं के थपेड़े झेलने पड़ रहे हैं। तेज़ धूप और लू जैसे हालातों ने आम जनजीवन पर असर डाला है।

विदर्भ में भी उबाल, रात में भी राहत नहीं

सिर्फ दिन ही नहीं, रातें भी अब गर्म होने लगी हैं। नागपुर में रविवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे जरूर है, लेकिन गर्मी की तीव्रता में कोई खास राहत नहीं मिली। वहीं अकोला की रातें और भी गर्म रहीं, जहां न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

विदर्भ के ज़्यादातर हिस्सों में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे गर्मी का कहर और भी तेज होता जा रहा है।

मौसम विशेषज्ञों की चेतावनी: आने वाले दिनों में तापमान में और इज़ाफा हो सकता है, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। घर से निकलते वक्त सिर ढंकना, पानी पीते रहना और दोपहर की धूप से बचना जरूरी है।

चेतावनी साफ है — गर्मी अभी थमने वाली नहीं है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top