Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

बुलढाणा: राजनीतिक तनाव में किसान ने की आत्महत्या, दो आरोपियों पर केस दर्ज, आरोपी फरार

बुलढाणा: राजनीतिक तनाव में किसान ने की आत्महत्या, दो आरोपियों पर केस दर्ज, आरोपी फरार

बुलढाणा: बुलढाणा जिले के खामगाव के रोहाना निवासी किसान संतोष रामदास गव्हाले (44) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को शाम करीब साढ़े सात बजे यह घटना प्रकाश में आई। संतोष गव्हाले गांव के वर्तमान सरपंच के पति थे।

पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राजनीतिक तनाव के कारण उन्होंने आत्महत्या की। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं।

इस मामले में गोपाल गव्हाले द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार संतोष गव्हाले पर बार-बार झूठे आरोप लगाए गए। उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया तथा उन्हें धमकाया भी गया। इस परेशानी के कारण वह मानसिक तनाव में थे। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा था।

इस शिकायत के आधार पर ग्रामीण पुलिस स्टेशन में तुकाराम चंद्रभान डांगे और अविनाश नारायण महाले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top