Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर मौत, चालक गिरफ्तार

नागपुर: स्कूल से लौटते समय ट्रक ने 7 वर्षीय बच्चे को कुचला, मौके पर मौत – चालक गिरफ्तार

नागपुर के हिंगणा नाका क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। रामदासपेठ स्थित ट्यूशन क्लास से लौट रही मां और बच्चों के साथ यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे ऑटो से उतर ही रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक बच्चे को कुचल दिया। हादसा देशमुख ट्रेडिंग कंपनी के सामने करीब 4 बजे हुआ।

मृतक की पहचान अहान सूरज नायक (निवासी: श्रमिक नगर, एमआईडीसी) के रूप में हुई है। अहान अपनी मां तुलसी और बहन स्नेहा के साथ ऑटो से घर लौट रहा था। जैसे ही तुलसी ऑटो चालक को किराया देने लगीं, वैसे ही तेज रफ्तार में आ रहे सफेद-भूरे रंग के ट्रक (क्रमांक MH 40/CR/5100) ने अहान को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद अहान ट्रक के पहियों की चपेट में आ गया और कुछ मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुआ और तुरंत लता मंगेशकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में मां तुलसी को भी चोटें आईं।

घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर एमआईडीसी पुलिस ने कुछ ही दूरी पर उसे हिरासत में ले लिया। मौके पर एमआईडीसी थानेदार महेश चौहान, पुलिस निरीक्षक संजय बनसोडे और टीम पहुंची और जांच शुरू की।

हिंगणा रोड पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर नागरिकों में रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार स्पीड बम्प की मांग करने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे इस इलाके में दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top