Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

बुलढाणा: देऊलघाट में दो गुटों में झड़प, छह घायल; गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

बुलढाणा: देऊलघाट में दो गुटों में झड़प, छह घायल; गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

देऊलघाट में बारात के नाच को लेकर दो गुट भिड़े, पथराव और तोड़फोड़ में छह घायल, गांव में तैनात हुआ पुलिस बल

बुलढाणा, देऊलघाट: बुलढाणा जिले के देऊलघाट गांव में रविवार को मामूली बात ने गंभीर रूप ले लिया, जब बारात में नाचने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते यह हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। झगड़े के दौरान गांव में अलग-अलग स्थानों पर जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बुलढाणा के जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंसा की शुरुआत उस वक्त हुई जब बारात के दौरान युवकों के बीच डांस को लेकर बहस छिड़ गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक गुट ने धनगर वाडा के युवकों पर हमला कर दिया। इस दौरान न सिर्फ युवकों की बेरहमी से पिटाई की गई, बल्कि वाहनों में तोड़फोड़ और गांव के मुख्य बस स्टैंड पर जमकर पथराव भी किया गया।

इस हिंसा की सबसे चौंकाने वाली घटना तब सामने आई जब ऋषिकेश सुसार नामक युवक की 8 से 10 लोगों ने मिलकर सार्वजनिक रूप से पिटाई की। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने गांव और आसपास के इलाकों में चिंता का माहौल बना दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही बुलढाणा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। गांव में फिलहाल तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और एहतियातन भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

विवाद की वजह से सोमवार को देउलघाट में होने वाली एक शादी को रद्द कर उसे जालना जिले के गोदरी गांव में स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रशासन मामले पर नजर बनाए हुए है और स्थिति को सामान्य करने की कोशिशें जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top