Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

नेशनल हेराल्ड केस: बलरामपुर में भाजयुमो ने फूंका राहुल-सोनिया का पुतला, की जोरदार नारेबाजी

नेशनल हेराल्ड केस: बलरामपुर में भाजयुमो ने फूंका राहुल-सोनिया का पुतला, की जोरदार नारेबाजी

नेशनल हेराल्ड केस को लेकर बलरामपुर में भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, राहुल-सोनिया का फूंका गया पुतला

बलरामपुर: नेशनल हेराल्ड केस को लेकर देशभर में बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच बलरामपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की।

भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने इस मौके पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी ने भ्रष्टाचार के मामलों की बाढ़ ला दी है। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर चार्जशीट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा सहित कई अन्य कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल हैं, जो इस घोटाले की गंभीरता को दर्शाता है।

भाजयुमो ने इस मुद्दे को लेकर देशभर में विरोध कार्यक्रम आयोजित करने का ऐलान किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती।

नेशनल हेराल्ड केस को लेकर बलरामपुर में भाजयुमो का प्रदर्शन, राहुल-सोनिया का पुतला फूंका, कांग्रेस पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

बलरामपुर: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम सामने आने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को वीर विनय चौराहा पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।

यह विरोध मार्च भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र के नेतृत्व में अटल भवन, तुलसीपार्क से शुरू हुआ और वीर विनय चौराहा तक नारेबाजी के साथ निकाला गया। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी लगातार घोटालों में संलिप्त रही है और नेशनल हेराल्ड केस इसका ताजा उदाहरण है। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को ईडी ने अपनी चार्जशीट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे को आरोपी के तौर पर शामिल किया है।

अवध क्षेत्रीय कार्य समिति की सदस्य एकता जायसवाल ने कहा कि युवा मोर्चा देशभर में इस घोटाले के खिलाफ कार्यक्रम चला रहा है और जनता को सच्चाई से अवगत करा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने 2014 से पहले देश को लूटने का काम किया, और अब जब जांच एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से काम कर रही हैं, तो कांग्रेस बौखला गई है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड केस में ‘यंग इंडिया’ की 751.9 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है, जिसमें राहुल और सोनिया गांधी की 76% हिस्सेदारी है। उन्होंने कांग्रेस पर देश को गुमराह करने और भ्रष्टाचार छिपाने के आरोप लगाए।

इस प्रदर्शन में जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, उतरौला के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी, मीडिया संयोजक अवधेश पांडेय, भाजयुमो महामंत्री अक्षय शुक्ल, अमन बंसल, संत मणि तिवारी, जयंत सिंह धर्मू, यश तिवारी, संदीप मिश्र, नंदलाल तिवारी, मंटू सिंह, सिद्धार्थ साहू और मनीष तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजयुमो ने स्पष्ट किया है कि वह कांग्रेस के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ देशभर में इसी तरह विरोध प्रदर्शन जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top