Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

नासिक: अफवाह के बाद रात में पथराव, सुबह दरगाह पर चला बुलडोजर – Video वायरल

नासिक: अफवाह के बाद रात में पथराव, सुबह दरगाह पर चला बुलडोजर – Video वायरल

नासिक में दरगाह पर कार्रवाई के बाद भड़की हिंसा: 31 पुलिसकर्मी घायल, 15 गिरफ्तार, इलाके में तनाव बरकरार

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में धार्मिक स्थल के कथित अवैध निर्माण को लेकर मंगलवार की रात भारी बवाल देखने को मिला। नगर निगम द्वारा दरगाह पर बुलडोजर चलाए जाने के फैसले के बाद शहर के काटे गली इलाके में तनाव फैल गया। देर रात फैली अफवाहों के चलते भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें 31 पुलिसकर्मी घायल हो गए और 57 मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, पथराव की यह घटना उस वक्त हुई जब बिजली गुल थी, जिसका फायदा उठाकर भीड़ ने हमला कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। तीनों ओर से सड़कों को बंद कर दिया गया है और किसी बाहरी व्यक्ति या वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही।

बुधवार सुबह नगर निगम ने एक बार फिर अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। दरगाह परिसर में बुलडोजर चलाया गया, जिसके बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया। पुलिस की वैन और बैरिकेडिंग के साथ इलाके को सील कर दिया गया है।

दरगाह कमेटी का दावा है कि यह धार्मिक स्थल करीब 350 साल पुराना है और इसे पीर बाबा की दरगाह के तौर पर जाना जाता है। वहीं, दूसरी ओर सकल हिंदू समाज ने इसे अवैध निर्माण बताते हुए इसे हटाकर उस स्थान पर हनुमान मंदिर बनाए जाने की मांग की है।

फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें रात की भगदड़ और सुबह की तोड़फोड़ की तस्वीरें देखी जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top