Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

Women Doctor Murder Case: डॉक्टर पत्नी की हत्या के मामले में पति निकला कातिल, शक बना वजह

नागपुर: महिला डॉक्टर की हत्या का खुलासा – शक में पति ही निकला कातिल

नागपुर: मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अर्चना अनिल राहुल की हत्या की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। इस सनसनीखेज मामले में उनके पति डॉ. अनिल, जो रायपुर के एक मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर हैं, ही कातिल निकले। पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते उन्होंने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

घटना शनिवार शाम नागपुर के लाडेकर ले-आउट, हुडकेश्वर इलाके में हुई, जब डॉ. अर्चना का खून से लथपथ शव घर में पड़ा मिला। शव से दुर्गंध आ रही थी और सिर पर लोहे की रॉड से वार के निशान थे, जिससे स्पष्ट था कि हत्या बेहद निर्ममता से की गई है।

डॉ. अनिल ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि जब वे घर पहुंचे तो उनकी पत्नी मृत अवस्था में मिली। लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच और डॉ. अर्चना की बहन डॉ. नीमा सोनारे के बयान से मामला पलट गया।

चरित्र शंका बना हत्या की वजह

पुलिस के मुताबिक, डॉ. अनिल बीते कई महीनों से पत्नी के चरित्र पर शक कर रहे थे और अकसर विवाद करते थे। अर्चना ने इस बारे में अपनी बहन को कई बार जानकारी दी थी। शनिवार रात करीब 9 बजे, डॉ. अनिल नागपुर आए और घर में पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने घर से बाहर जाकर वापस आने और शव मिलने का नाटक रचा।

उन्होंने पड़ोसियों को चिल्लाकर बुलाया और पुलिस को भी सूचना दी, ताकि शक न हो। लेकिन डॉ. नीमा द्वारा दी गई जानकारी ने सच्चाई उजागर कर दी। पुलिस ने जब डॉ. अनिल से सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने अपराध कबूल कर लिया।

गिरफ्तारी और अगली कार्रवाई

फिलहाल पुलिस ने डॉ. अनिल को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top