Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

PNB घोटाला: भगोड़ा मेहुल चौकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर हुई कार्रवाई

PNB घोटाला: बेल्जियम में गिरफ्तार हुआ मेहुल चोकसी, भारत ने शुरू की प्रत्यर्पण प्रक्रिया

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) लोन घोटाले के प्रमुख आरोपी और भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी भारतीय जांच एजेंसी CBI के अनुरोध पर की गई, जिसके बाद चोकसी को शनिवार को हिरासत में लिया गया। फिलहाल वह जेल में है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारत ने बेल्जियम से चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चोकसी पर करीब 13,850 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। पिछले महीने ही यह जानकारी सामने आई थी कि वह बेल्जियम में छिपा हुआ है, जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने उसकी उपस्थिति की पुष्टि की थी।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा जारी दो पुराने गैर-जमानती वारंट का हवाला दिया, जिनकी तारीखें 23 मई 2018 और 15 जून 2021 की बताई जा रही हैं। माना जा रहा है कि चोकसी स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर जमानत की मांग कर सकता है।

नागरिकता और जालसाजी का मामला भी उजागर

रिपोर्ट के अनुसार, चोकसी ने अपनी बेल्जियम नागरिक पत्नी की मदद से नवंबर 2023 में ‘एफ रेजिडेंसी कार्ड’ हासिल किया था। आरोप है कि इस दौरान उसने नकली दस्तावेज जमा किए और अपनी भारतीय नागरिकता की जानकारी छिपाई।

गौरतलब है कि चोकसी पहले एंटीगुआ-बारबुडा में रह रहा था और उसने 2017 में वहां की नागरिकता ले ली थी। 2018 में भारत छोड़ने के बाद से वह लगातार भारत लौटने से इनकार करता रहा है, और कई बार स्वास्थ्य कारणों का हवाला देता रहा है।

भारत में चोकसी की कई संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं, और एजेंसियां अब उसे देश वापस लाने के लिए बेल्जियम सरकार के साथ मिलकर तेजी से काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top