Headline
‘21वीं सदी भारत और आसियान की सदी’ — आसियान शिखर सम्मेलन में बोले PM मोदी, साझा विकास पर दिया जोर
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मेरठ में बुलडोजर एक्शन, सेंट्रल मार्केट का अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त
नागपुर के नंदनवन में 12 वर्षीय मासूम से दरिंदगी: एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
राक्षस पिता की हैवानियत: अंढेरा में दो जुड़वां बच्चियों की हत्या, सड़ी-गली लाशें बरामद
ओबीसी महासंघ अध्यक्ष बबनराव तायवाड़े ने डॉक्टर आत्महत्या मामले पर दुख व्यक्त किया, SIT गठित कर जांच की मांग की
BJP विधायक फुके का ‘कमीशन’ बम: भंडारा नगर परिषद में करोड़ों के घोटाले का दावा
मुख्यमंत्री फडणवीस का ऑपरेशन क्लीनअप: अवैध बांग्लादेशियों की ब्लैकलिस्ट तैयार, फर्जी दस्तावेज़ होंगे रद्द
उपराजधानी नागपुर में बेमौसम बारिश की दस्तक; सुबह से जारी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी किया
नागपुर: भाई दूज मनाने जा रहे पिता-पुत्री की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खापरी मार्ग पर हुई दुर्घटना

Explainer: 13 हजार करोड़ का घोटाला और 7 साल से फरार… जानिए कौन है मेहुल चोकसी और कैसे रचा भागने का प्लान

PNB घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी अब बेल्जियम में गिरफ्तार, जानिए उसकी पूरी कहानी और घोटाले की टाइमलाइन

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को आखिरकार बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोकसी पर 13,850 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। तो आइए, जानते हैं कि मेहुल चोकसी कौन है, भारत में उसका क्या कारोबार था, और उसने इस घोटाले को कैसे अंजाम दिया।

इस रिपोर्ट में हम आपको मेहुल चोकसी के जीवन, व्यवसाय और घोटाले से जुड़ी पूर्ण टाइमलाइन से परिचित कराएंगे।

PNB घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी: बेल्जियम में पुलिस ने किया हिरासत में

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की अपील पर की गई। गिरफ्तारी के बाद मेहुल चोकसी अब जेल में है।

मेहुल चोकसी, जो करीब 7 साल पहले भारत छोड़कर भाग गया था, ने अपनी पत्नी की मदद से बेल्जियम का एफ रेजीडेंसी कार्ड प्राप्त किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, चोकसी ने इसके लिए नकली दस्तावेज का इस्तेमाल किया था।

13,850 करोड़ का घोटाला: आरोप

मेहुल चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर PNB में 13,850 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप है। घोटाले का खुलासा होने से पहले ही चोकसी ने एंटीगुआ-बारबूडा की नागरिकता ले ली थी और जनवरी 2018 में भारत से फरार हो गया था।

भारत में चोकसी की कई संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं और अब उसके खिलाफ जांच जारी है।

मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी: बेल्जियम पुलिस ने मुंबई अदालत के गिरफ्तारी वारंट के आधार पर किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी मुंबई की अदालत द्वारा जारी दो गिरफ्तारी वारंटों के आधार पर की गई। पहले वारंट को 23 मई 2018 और दूसरे को 15 जून 2021 को जारी किया गया था। मेहुल चोकसी की पत्नी, जो बेल्जियम की नागरिक हैं, की मदद से चोकसी ने 15 नवंबर 2023 को एफ रेजीडेंसी कार्ड प्राप्त किया था, लेकिन इसके लिए उसने फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए थे और अपनी भारतीय नागरिकता का ब्यौरा नहीं दिया।

भारत में मेहुल चोकसी का व्यापार साम्राज्य

मेहुल चोकसी का नाम भारत के बड़े हीरा कारोबारियों में शामिल था। वह गीतांजलि जेम्स कंपनी का मालिक था, जिसके दुनियाभर में कई शोरूम थे। मेहुल ने अपने करियर की शुरुआत एक छोटी ज्वेलरी शॉप से की थी, लेकिन जल्दी ही उसने गीतांजलि ग्रुप को दुनिया के बड़े ज्वेलरी ब्रांड्स में शुमार कर लिया। एक इंटरव्यू में मेहुल ने अपनी नेट वर्थ का खुलासा करते हुए बताया था कि भारत छोड़ने के समय उसकी संपत्ति 20,000 करोड़ रुपये थी। हालांकि, PNB घोटाला सामने आने के बाद, ईडी और सीबीआई ने उसकी सभी संपत्तियां जब्त कर लीं।

PNB घोटाला: फर्जी लोन और भागने की साजिश

PNB घोटाला में मेहुल चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर PNB अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग (LoU) जारी कर विदेशी बैंकों से लोन लेने का आरोप है। इस लोन की भरपाई करने के बजाय, मेहुल और नीरव मोदी भारत छोड़कर फरार हो गए। खबरों के अनुसार, नीरव मोदी लंदन में और मेहुल चोकसी बेल्जियम में रह रहा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top