Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

अकोला: मूर्तिजापुर में ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक हादसा, किसान की मौके पर मौत

अकोला: तेज आंधी में ट्रैक्टर पलटने से किसान की दर्दनाक मौत, घटनास्थल पर ही तोड़ा दम

अकोला, मूर्तिजापुर: जिले के भटोरी गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें खेत से लौटते समय ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुधाकर वामनराव ठाकरे (45) के रूप में हुई है।

घटना दोपहर करीब 4 बजे की है, जब सुधाकर ठाकरे अपने ट्रैक्टर से खेत का काम निपटाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आंधी आई और खेत की मेड़ से ट्रैक्टर निकालते समय वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया आकस्मिक मृत्यु का मामला

इस दुर्घटना की जानकारी मृतक के मौसेरे भाई पुंडलिक गोविंदराव कावरे ने मूर्तिजापुर ग्रामीण पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीधर गुट्टे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक चंदन वानखेड़े और कांस्टेबल गजानन सैयाम द्वारा की जा रही है।

गांव में शोक की लहर

सुधाकर ठाकरे की अचानक हुई इस दर्दनाक मृत्यु से भटोरी गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top