Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

उमरेड के एल्युमिनियम कारखाने में भीषण ब्लास्ट, आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल

उमरेड के एल्युमिनियम कारखाने में भीषण ब्लास्ट, आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल

उमरेड की एल्युमिनियम फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग, कई मजदूर झुलसे

नागपुर। जिले के उमरेड एमआईडीसी क्षेत्र में शुक्रवार शाम को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एल्युमिनियम फॉयल और पाउडर बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ और इसके बाद भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में 7 से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए नागपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा करीब रात साढ़े सात बजे एमएमपी नामक कंपनी में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद आग ने तेजी से पूरी इकाई को अपनी चपेट में ले लिया। चूंकि फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में एल्युमिनियम पाउडर मौजूद था, जिससे आग बुझाने में दमकल दल को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद रहीं। उमरेड पुलिस स्टेशन के निरीक्षक धनाजी जालक ने बताया कि एल्युमिनियम पाउडर जलने के बाद ही आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सकेगा। देर रात तक आग बुझाने का प्रयास जारी था।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और प्रशासन द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top