Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

BJP Politics: सुधीर मुनगंटीवार के बयान से मचा सियासी तूफान, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया बड़ा बयान

BJP Politics: सुधीर मुनगंटीवार के बयान से मचा सियासी तूफान, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया बड़ा बयान

नागपुर: देवेंद्र फडणवीस (Devedra Fadnavis) की अगुवाई में बनी महायुति सरकार में वरिष्ठ नेता और विधायक सुधीर मुनगंटीवार (Sudhir Mungantiwar) को शामिल नहीं किया गया है। जिसके बाद से लगातार मुनगंटीवार गाहे बगाहे अपनी नाराजगी दर्ज कराते रहते हैं। हाल ही में मुनगंटीवार ने बड़ा बयान दिया। जिसमे उन्होंने कहा कि, मुझे पदोन्नति पाने के लिए मेरी सरकार बनी रहनी चाहिए। भाजपा नेता के बयान पर राज्य में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और सवाल उठने लगा है कि, क्या सरकार गिरने वाली है? भाजपा नेता के बयान पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने स्पस्टीकरण किया है। बावनकुले ने मुनगंटीवार के बयान को ट्विस्ट कर पेश करने की बात कही है।

शुक्रवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा, “मैंने सुधीर मंगंटीवार का भाषण सुना और वह तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया था। सरकार अपना रुख बदलना नहीं चाहती। उन्होंने केवल अपने पूर्व में दिए गए भाषणों पर ही टिप्पणी की है।”

मुनगंटीवार ने वास्तव में क्या कहा?

सुधीर मुनगंटीवार ने नासिक में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन को लेकर बात की। मुनगंटीवार ने कहा कि आयोजकों ने कहा कि जो भी यहां आता है उसे पदोन्नति मिलती है, फडणवीस मुख्यमंत्री बन जाते हैं। मैं 1995 में पहली बार विधायक बना और चुनाव के बाद मैंने एम.फिल. पास की। खुराणा जी ने कहा कि जो भी इस व्याख्यानमाला में आता है, उसकी पदोन्नति होती है। दबाव तो हट गया, लेकिन संदेह बना रहा, क्योंकि अगर पदोन्नति होनी है तो सरकार बनी रहनी चाहिए और मेरी सरकार बनी रहनी चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “यह सच है कि जब मैंने कल वाले व्यक्ति और परसों वाले व्यक्ति का नाम देखा तो मुझे डर लगा। अगर मुझे पदोन्नति चाहिए तो मुझे सरकार को बनाए रखना होगा और अगर मुझे जो भी आएगा उसे पदोन्नति देनी है तो मुझे दोनों सांसदों (अरविंद सावंत, प्रणीति शिंदे) को पार्टी में लेना होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top