Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

विदर्भ में बेमौसम बारिश का कहर: अमरावती सहित अन्य जिलों के लिए अगले चार दिन यलो अलर्ट जारी

विदर्भ में बेमौसम बारिश का कहर: अमरावती सहित अन्य जिलों के लिए अगले चार दिन यलो अलर्ट जारी

विदर्भ में लू और बारिश दोनों का कहर, मौसम विभाग ने अमरावती समेत कई जिलों में जारी किया यलो अलर्ट

अमरावती: विदर्भ क्षेत्र इस समय भीषण गर्मी और बेमौसम बारिश की दोहरी मार झेल रहा है। मौसम विभाग ने अमरावती समेत विदर्भ के कई जिलों में अगले चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ अचानक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

फिलहाल राज्य में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। अमरावती में तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अकोला में यह 43.7 डिग्री तक पहुंच गया है। नंदुरबार की स्थिति और भी गंभीर है, जहां पारा 45.3 डिग्री सेल्सियस को छू गया है।

विदर्भ के वर्धा, नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा, गोंदिया और गढ़चिरोली जैसे जिलों में भी अगले तीन दिनों तक बेमौसम बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि यह बारिश गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दे सकती है, लेकिन किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की जरूरत है। तापमान के इस स्तर तक पहुंचने से मध्य महाराष्ट्र के निवासी भी चिंतित हैं।

राज्य में अप्रैल के महीने में ही लू जैसे हालात बनने लगे हैं, और अब बेमौसम बारिश ने चिंता और बढ़ा दी है। प्रशासन ने नागरिकों से मौसम से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top