Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

नागपुर: रामटेक में अवैध खनिज तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, ₹4.28 करोड़ का माल जब्त, 18 आरोपी गिरफ्तार

नागपुर: रामटेक में अवैध खनिज तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, ₹4.28 करोड़ का माल जब्त, 18 आरोपी गिरफ्तार

नागपुर: रामटेक में अवैध खनिज तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4.28 करोड़ का माल जब्त, 18 आरोपी गिरफ्त में

नागपुर जिले के रामटेक, पारशिवनी और देवलापार क्षेत्रों में रेत, मुरुम और मिट्टी की अवैध तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। सरकार की सख्ती और चेतावनियों के बावजूद तस्करों की गतिविधियां लगातार जारी हैं। लेकिन अब प्रशासन ने इन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

रामटेक के उपविभागीय अधिकारी रमेश बरकते के नेतृत्व में पिछले तीन दिनों में एक बड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें करीब ₹4.28 करोड़ मूल्य का अवैध खनिज सामग्री और उससे संबंधित वाहन जब्त किए गए हैं। इस छापेमारी के दौरान 18 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने रामटेक-मनसर रोड, चारगांव-रामटेक रोड, भिलेवाडा-शितलवाड़ी मार्ग, हिंगणा-सांड नदी मार्ग और नागपुर-जबलपुर रोड जैसे प्रमुख रूटों पर छापे मारकर यह कार्रवाई की।

प्रशासन की इस सख्त कार्यवाही से अवैध खनिज तस्करों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top