Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

“वडेट्टीवार ने तहव्वुर राणा को मौत की सजा देने की मांग की, भाजपा से राजनीतिकरण न करने की अपील”

“वडेट्टीवार ने तहव्वुर राणा को मौत की सजा देने की मांग की, भाजपा से राजनीतिकरण न करने की अपील”

नागपुर: विजय वडेट्टीवार ने तहव्वुर राणा को दी जाए मौत की सजा, भाजपा से मामले का राजनीतिकरण न करने की अपील

नागपुर: कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा को मौत की सजा देने की मांग की है। उन्होंने भाजपा से इस संवेदनशील मुद्दे का ‘राजनीतिकरण’ न करने का आग्रह किया। वडेट्टीवार ने कहा, “राणा को जल्द से जल्द भारत लाकर फांसी पर चढ़ाना चाहिए। मुंबई पर हमला करने और सैकड़ों लोगों की जान लेने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। इस मामले को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए।”

वडेट्टीवार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा को आगामी चुनावों के लिए राणा के नाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर भाजपा दाऊद इब्राहिम को भारत लाने में सफल होती, तो यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि होती, क्योंकि इस हमले में दाऊद इब्राहिम का मुख्य हाथ था।”

उन्होंने आगे कहा, “राणा को भारत लाकर उसे फांसी दी जानी चाहिए, लेकिन इसका राजनीति के लिए कोई लाभ नहीं उठाया जाना चाहिए। सरकार को यह भी बताना होगा कि उसे 15 साल क्यों लगे राणा को देश लाने में। भाजपा इस मुद्दे को चुनावी फायदा के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकती।”

वहीं, इस बीच खबरें आई हैं कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को आज भारत लाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि उसे अमेरिका से विशेष विमान द्वारा भारत लाया जा रहा है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा उसकी अपील खारिज किए जाने के बाद राणा का प्रत्यर्पण संभव हुआ है। इस घटना के मद्देनजर, एनआईए मुख्यालय, पटियाला कोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top