Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

भंडारा: अवैध रेत खनन और जमाखोरी के आरोप में एसडीओ और तहसीलदार निलंबित

भंडारा: अवैध रेत खनन और जमाखोरी के आरोप में एसडीओ और तहसीलदार निलंबित

भंडारा में रेत खनन घोटाला: लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप में दो राजस्व अधिकारी निलंबित

भंडारा, महाराष्ट्र – भंडारा जिले के तुमसर उपविभाग में अवैध रेत खनन और जमाखोरी के मामले में राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए दो वरिष्ठ राजस्व अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में उप-विभागीय अधिकारी (एसडीओ) दर्शन निकालजे और तहसीलदार मोहन टिकले का नाम शामिल है।

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नागपुर के विभागीय राजस्व आयुक्त की जांच में पाया गया कि दोनों अधिकारी अवैध रेत खनन पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे और भ्रष्टाचार में संलिप्त थे। जांच में यह भी सामने आया कि पर्यावरण विभाग की अनुमति के बिना रेत का खनन किया जा रहा था, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा।

इस पूरे मामले की गूंज विधानसभा में भी सुनाई दी, जहां अवैध खनन, आरोपियों पर कार्रवाई और डंपर हादसे में घायल लोगों को मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रस्ताव पेश किया गया था। चर्चा के दौरान मंत्री बावनकुले ने सात दिनों के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, जिसके तहत जांच कर निलंबन की कार्रवाई की गई।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में लिप्त किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा और इस मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top