Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

AAP पार्षद के बेटे के मेडिकल स्टोर पर ‘नशा’ बेचने का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं बरामद; दो गिरफ्तार

AAP पार्षद के बेटे के मेडिकल स्टोर पर ‘नशा’ बेचने का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं बरामद; दो गिरफ्तार

मोगा में बिना डॉक्टर की पर्ची के नशे की दवाइयां बेचने का मामला सामने आया है। आप पार्टी के पार्षद के बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो मेडिकल स्टोर को सील कर दिया और एक को नोटिस जारी किया। इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि पार्षद का बेटा अभी फरार है। ड्रग विभाग की कड़ी कार्रवाई के परिणामस्वरूप अब तक सात लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं।

मोगा। डॉक्टर की पर्ची के बिना नशे की दवाइयां बेचने के मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला पार्षद के बेटे सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पार्षद के बेटे को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

दो मेडिकल स्टोरों को सील कर दिया गया है, जबकि एक को नोटिस जारी किया गया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, सुखजीत सिंह और कुलबीर सिंह को कोट ईसे खां रोड धर्मकोट स्थित सीरा मेडिकल स्टोर पर नशे की दवाइयां बेचते हुए पकड़ा गया। इन आरोपियों के पास से 710 कैप्सूल प्रीगैबालीन एफ 300 बरामद हुए हैं।

धर्मकोट पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top