Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

Hajipur News: हाजीपुर में ट्रक और कार की भीषण टक्कर, दुल्हन समेत 4 की मौत; दुल्हा और 3 अन्य घायल

Hajipur News: हाजीपुर में ट्रक और कार की भीषण टक्कर, दुल्हन समेत 4 की मौत; दुल्हा और 3 अन्य घायल

Hajipur News: वैशाली के जंदाहा प्रखंड स्थित पनसला चौक के पास ट्रक और कार की भीषण टक्कर में एक बच्ची और तीन महिलाओं की जान चली गई, जबकि चालक समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में बबीता देवी, सोनाक्षी कुमारी और मोना देवी शामिल हैं। ये सभी नवगछिया से एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।

हाजीपुर। वैशाली के जंदाहा प्रखंड के महिसौर थाना क्षेत्र स्थित पनसला चौक के पास मंगलवार सुबह करीब 3 बजे ट्रक और कार की भीषण टक्कर में एक बच्ची और तीन महिलाओं की मौत हो गई, जिनमें एक दुल्हन भी शामिल थी। हादसे में दूल्हा और तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में बिदुपुर थाना क्षेत्र के देवा चौक पानापुर कुशियारी निवासी क्रांति कुमार की पत्नी बबीता देवी, 8 वर्षीय बेटी सोनाक्षी कुमारी और गणेश राय की पत्नी मोना देवी शामिल हैं। मोना देवी एक आंगनबाड़ी सहायिका थीं। वहीं, मृत नवविवाहिता की पहचान रूपा कुमारी के रूप में हुई है, जो मधेपुरा जिले के ललिया वार्ड 4 पोस्ट पीर नगर की रहने वाली थीं।

हाजीपुर।
मृतकों की जानकारी के अनुसार, क्रांति कुमार, दीनानाथ कुमार, बबीता देवी, चुलबुल कुमारी, मोना देवी, दुल्हन रूपा कुमारी और चालक बीते सोमवार को बराटी थाना क्षेत्र के चकललुआ निवासी दीनानाथ कुमार की शादी में शामिल होने के लिए नवगछिया गए थे। शादी समारोह के बाद सभी लोग कार से लौट रहे थे, तभी महिसौर थाना क्षेत्र के पनसला चौक के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

इस हादसे में दुल्हन रूपा कुमारी, तीन महिलाएं और एक बच्ची की जान चली गई, जबकि दीनानाथ कुमार, क्रांति कुमार और चालक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा। बाद में अस्पताल में कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों का पोस्टमार्टम किया गया। शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया, जिन्होंने रो-रोकर शवों को अपने गांव वापस ले जाया।

महिसौर थाना अध्यक्ष राम निवास ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और घटना के बारे में मृतकों के परिवार वालों को सूचित किया।

हाजीपुर। महात्मा गांधी सेतु पर बीती रात ऑटो और बोलेरो की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। यह घटना गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के पिलर संख्या 5 के पास रात करीब 11 बजे हुई। ऑटो चालक पटना से सवारी लेकर हाजीपुर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही बोलेरो ने ओवरटेक करने के प्रयास में ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में ऑटो सवार 10 लोग घायल हो गए, और सेतु पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने घायलों को तड़पते देखा और तुरंत मदद के लिए जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाना और डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।

इस दुर्घटना के बाद गांधी सेतु के पश्चिमी लेन में पूरी तरह जाम लग गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top