Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

“नागपुर-पुणे के बीच गर्मियों में चलेगी स्पेशल ट्रेन, मध्य रेलवे का यात्रियों को तोहफा”

“नागपुर-पुणे के बीच गर्मियों में चलेगी स्पेशल ट्रेन, मध्य रेलवे का यात्रियों को तोहफा”

नागपुर-पुणे के बीच गर्मियों में अतिरिक्त विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगा राहत

नागपुर: गर्मियों में रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे ने पुणे और नागपुर के बीच अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। ये विशेष ट्रेनें 13 अप्रैल से 25 मई तक संचालित की जाएंगी, जिससे यात्रियों को भीड़भाड़ के समय में बड़ी राहत मिलेगी।

गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हो जाता है, खासकर स्कूलों की छुट्टियों के कारण। इस साल, रेलवे आरक्षण पहले ही फुल हो चुके थे, खासकर नागपुर-मुंबई और नागपुर-पुणे रूट पर। इस स्थिति को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है।

नागपुर से पुणे के बीच 14 साप्ताहिक वातानुकूलित विशेष ट्रेनें चलेंगी। विशेष ट्रेन संख्या 01440, जो 13 अप्रैल से 25 मई तक प्रत्येक रविवार को नागपुर से शाम 4:15 बजे रवाना होगी, सोमवार को सुबह 7:20 बजे पुणे पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 01439 विशेष ट्रेन 12 मार्च से 24 मई तक प्रत्येक शनिवार को पुणे से रात 7:55 बजे रवाना होकर रविवार को 12:45 बजे नागपुर पहुंचेगी।

इन विशेष ट्रेनों के प्रमुख स्टॉपेज़ दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा और वर्धा होंगे। इन ट्रेनों में 8 वातानुकूलित द्वितीय बोगियां, 10 वातानुकूलित तृतीय बोगियां और 2 जनरेटर बोगियां शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top