Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

“Salman Khan का जम्मू-कश्मीर के बच्चों के लिए खास तोहफा, ‘Sikandar’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखा जोश”

“Salman Khan का जम्मू-कश्मीर के बच्चों के लिए खास तोहफा, ‘Sikandar’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखा जोश”

सलमान खान की फिल्म Sikandar ने ईद के मौके पर भले ही धीमी शुरुआत की हो, लेकिन अब यह धीरे-धीरे दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना रही है। हाल ही में, जम्मू-कश्मीर में फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक स्कूल के बच्चों ने फिल्म का आनंद लिया। सलमान खान को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला, जिससे यह स्क्रीनिंग एक यादगार अनुभव बन गई।

नई दिल्ली, एंटरटेनमेंट डेस्क। सलमान खान का स्टारडम आज हर किसी के लिए जाना पहचाना है, और उनकी फिल्मों और जन्मदिन के मौके पर फैंस का जोश हमेशा देखने को मिलता है। हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म Sikandar को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। जम्मू-कश्मीर के बर्फीले इलाकों में 100 से अधिक स्कूल के बच्चों ने फिल्म का आनंद लिया।

बीते शुक्रवार, जम्मू-कश्मीर में Sikandar की एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। इस स्क्रीनिंग में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की एक्शन से भरपूर फिल्म को बच्चों ने पिक्चरटाइम डिजीप्लेक्स मोबाइल डिजिटल थिएटर में देखा, जो एक इन्फ्लेटेबल सिनेमा है और जिसे विशेष रूप से दूरदराज इलाकों में सिनेमा का अनुभव पहुंचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इस खास स्क्रीनिंग में सुबह 11 बजे 110 बच्चे और 11 शिक्षक शामिल हुए। जैसे ही सलमान खान की एंट्री हुई, थिएटर तालियों और हूटिंग से गूंज उठा। बच्चे फिल्म के हर एक्शन सीन और डायलॉग पर झूमते हुए नजर आए। पिक्चरटाइम के सीईओ सुशील चौधरी ने कहा, “सलमान खान के फैंस भारत के हर कोने में हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर में बच्चों के बीच उनकी दीवानगी अलग ही देखने को मिली।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top