Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

“Nagpur: तेज रफ्तार टिप्पर ने कार को टक्कर मारते हुए दुकान में घुसा, एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल”

“Nagpur: तेज रफ्तार टिप्पर ने कार को टक्कर मारते हुए दुकान में घुसा, एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल”

नागपुर: तेज रफ्तार टिपर ट्रक ने कार को टक्कर मारते हुए दुकान में घुसा, एक की मौत, चार घायल

नागपुर के गोरेवाड़ा इलाके में रविवार दोपहर करीब दो बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। तेज रफ्तार एक अनियंत्रित टिपर ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार को पीछे से टक्कर मारते हुए पास की दुकान में घुस गया।

पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना पालोटी स्कूल के सामने हुई। ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और उसने पहले कार को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा। इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पान-ठेला चालक और तीन अन्य ग्राहक घायल हो गए।

घटना के बाद आरोपी टिपर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। गिट्टी खदान पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पान विक्रेता की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

हादसे की भयावहता को देखते हुए पुलिस को शव को बाहर निकालने के लिए क्रेन का इस्तेमाल करना पड़ा। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई थी, जिससे पुलिस को सहायता प्रदान करने में कठिनाई हुई। इस कारण पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कड़ी कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top