Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

Nagpur: चार आरा मशीनें जलकर राख, 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

Nagpur: चार आरा मशीनें जलकर राख, 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

नागपुर: औद्योगिक क्षेत्र में आग ने मचाई तबाही, 4 आरा मशीनें जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

नागपुर। मां उमिया औद्योगिक वसाहत क्षेत्र में देर रात एक भीषण आग लग गई, जिसने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। आग ने चार आरा मशीनों को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते बड़ी मात्रा में लकड़ी और अन्य सामग्रियां जलकर खाक हो गईं। इस घटना में करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

दमकल विभाग के अनुसार, यह हादसा रात करीब 1 बजे हुआ, जब सुरेश नातिनानी की अतुल वुड कंपनी की एक आरा मशीन में अचानक आग लग गई। लकड़ी के ढेर और आसपास की अन्य सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे चारों आरा मशीनों तक पहुंच गई।

आग की सूचना मिलते ही, जिलेभर से 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लगभग 55 टैंक पानी का इस्तेमाल कर आग पर नियंत्रण पाया गया। हालांकि, इस भीषण आग में कंपनी का कार्यालय, शेड और अन्य उपकरण जलकर खाक हो गए हैं।

आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है, और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top