Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

भंडारा: ट्रैक्टर ट्रॉली और मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 शातिर चोर गिरफ्तार

भंडारा: ट्रैक्टर ट्रॉली और मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 शातिर चोर गिरफ्तार

Oplus_131072

भंडारा: ट्रैक्टर ट्रॉली और मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच शातिरों को किया गिरफ्तार

भंडारा। भंडारा पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली और मोटरसाइकिल चोरों के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने चोरी के 11 लाख 86 हजार रुपये के माल को भी बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक, अडयाल पुलिस स्टेशन क्षेत्र से एक ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी होने की घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी की। अडयाल पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर रात के समय गश्त के दौरान ट्रैक्टर को रोका और संदेह होने पर चालक वखार टेंभेकर (19) से गहन पूछताछ की। टेंभेकर ने चोरी की बात स्वीकार की और अपने अन्य साथियों के नाम लिए, जिन्होंने चोरी की योजना बनाई थी।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के अन्य साथियों शांतनु शेंडे (19), अनीश बागड़े (22), सागर वैरागड़े, और विशाल बागड़े (27) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों ने ट्रैक्टर और अन्य चोरी की वस्तुओं को परसोडी में छुपाया था। पुलिस ने चितापुर, जवाहरनगर और परसोड़ी से इन शातिर चोरों को पकड़ा और उनके कब्जे से एक ट्रैक्टर, पांच ट्रॉली, दो मोटरसाइकिलें और चार मोबाइल फोन बरामद किए।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में और भी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top