Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

मॉडलिंग के नाम पर जिस्मफरोशी का खुलासा, 4 पीड़ितों का रेस्क्यू, दो आरोपी गिरफ्तार

मॉडलिंग के नाम पर जिस्मफरोशी का खुलासा, 4 पीड़ितों का रेस्क्यू, दो आरोपी गिरफ्तार

नागपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, 4 युवतियों को बचाया, दो आरोपी गिरफ्तार

नागपुर के सदर थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चार युवतियों को मुक्त कराया। यह रैकेट ओयो होटल में चलाया जा रहा था, जहां देह व्यापार के साथ अवैध हुक्का भी परोसा जा रहा था।

पुलिस ने छावनी के काटोल रोड पर स्थित अचरज टॉवर के “हैप्पी स्प्रिंग” ओयो होटल के रूम नंबर 202 पर छापा मारा, जहां से आरोपी चेतन विजय चकोले और युगांत दिनेश दुर्गे को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय चेतन चकोले इस होटल को चला रहा था।

पूछताछ में पता चला कि इन युवतियों को मुंबई के दलालों राहुल घाटोले और दीपक के जरिए पैसों का लालच देकर चंडीगढ़, दिल्ली और भिलाई से यहां लाया गया था। पुलिस ने एक बोगस ग्राहक भेजकर पहले सौदा किया और फिर छापेमारी की, जिसके बाद आरोपी गिरफ्तार किए गए और चार युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और अब वे मुंबई के दोनों दलालों की तलाश में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top