Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

बिहार: लव मैरेज के बाद बहू का अफेयर, सास की हत्या कर फरार; गोली मारकर सास को उड़ाया

बिहार: लव मैरेज के बाद बहू का अफेयर, सास की हत्या कर फरार; गोली मारकर सास को उड़ाया

अरवल जिले में बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या, सास-बहू के विवाद से जुड़ा मामला

बिहार के अरवल जिले में एक बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 60 वर्षीय रेशमा देवी के रूप में हुई है, जिनके सिर में गोली लगी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह हत्या सास-बहू के बीच चल रहे विवाद के कारण हुई। बताया जा रहा है कि बहू के प्रेम संबंधों में सास रेशमा देवी रुकावट बन रही थी, जिसके चलते वह अपनी सास से नाराज थी। पुलिस ने अब मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है।

बिहार के अरवल जिले में सास-बहू के विवाद के कारण एक वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या, बहू फरार

अरवल। बिहार के अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात 60 वर्षीय वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान अरवल सदर थाना क्षेत्र के फतेहपुर संडा टोला, लक्ष्मी बिगहा गांव निवासी रेशमा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस हत्या के पीछे सास-बहू के विवाद को कारण बताया जा रहा है। पति अवधेश यादव का आरोप है कि उनकी बहू राखी कुमारी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पूर्व योजना के तहत इस अपराध को अंजाम दिया है। अवधेश यादव ने थाने में अपनी बहू के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है, वहीं हत्या के बाद बहू फरार हो गई है।

जानकारी के अनुसार, अवधेश यादव का बेटा विनोद यादव ने आठ साल पहले गया जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र के मालदा गांव की राखी कुमारी से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद राखी अपने मायके में अधिक समय बिताती थी और उसने दो बच्चों को जन्म भी दिया था। हालांकि, इस दौरान उसकी किसी युवक से अवैध संबंध होने का खुलासा हुआ था, जिसे लेकर सास रेशमा देवी हमेशा विरोध करती रही थीं।

शुक्रवार को राखी कुमारी ने अपने सास को इलाज के बहाने पहले अरवल सदर अस्पताल और फिर किंजर ले जाकर हत्या कर दी। बाद में उसने पुलिस को सूचना दी कि किंजर इलाके में लूटपाट हो रही है और लूट के दौरान उसकी सास को गोली मारी गई। लेकिन पुलिस की जांच में यह मामला साजिश का खुलासा हुआ।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस अब बहू की तलाश कर रही है और मोबाइल के लोकेशन से उसकी ट्रेसिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top