Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

नागपुर पुलिस ने राम नवमी शोभायात्रा के लिए सुरक्षा कड़ी, 2000 पुलिसकर्मी होंगे तैनात

नागपुर पुलिस ने राम नवमी शोभायात्रा के लिए सुरक्षा कड़ी, 2000 पुलिसकर्मी होंगे तैनात

नागपुर: राम नवमी शोभायात्रा के मद्देनजर शहर पुलिस ने सुरक्षा के सख्त उपाय किए हैं और शहर को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा है। इस अवसर पर करीब 2000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा, जबकि खुफिया विभाग और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी संवेदनशील इलाकों में निगरानी रखेंगी।

रविवार को पोद्दारेश्वर राम मंदिर से शोभायात्रा शुरू होगी, जो भंडारा मार्ग, शहीद चौक, बड़कस चौक, कोतवाली, गांधीसागर, सुभाष मार्ग, लोहा पुल, रेलवे स्टेशन होते हुए राम मंदिर पहुंचेगी। इस मार्ग पर सुरक्षा की जिम्मेदारी अलग-अलग सेक्टरों में बांटी गई है और प्रत्येक सेक्टर की निगरानी डीसीपी स्तर के अधिकारियों द्वारा की जाएगी।

पुलिस ने शोभायात्रा के मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किए हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही को रोका जाएगा। खासकर महाल गांधी गेट, तिलक पुतला, गणेश मंदिर टर्निंग और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है।

पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र सिंगल ने शांति और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सभी पुलिसकर्मियों को तैयार रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top