Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

“कोकाटे के बयान पर महायुति सरकार किसानों से मांगेगी माफी, बावनकुले ने कहा- मुआवजा देना हमारा कर्तव्य”

“कोकाटे के बयान पर महायुति सरकार किसानों से मांगेगी माफी, बावनकुले ने कहा- मुआवजा देना हमारा कर्तव्य”

नागपुर: कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के बयान पर सियासत गर्माई, बावनकुले ने कहा- सरकार किसानों से माफी मांगेगी, मुआवजा देना हमारी जिम्मेदारी

कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के किसानों को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान के बाद राज्य की सियासत उबाल पर है। विपक्ष लगातार मंत्री पर हमले कर रहा है, वहीं अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इस बयान की निंदा करते हुए किसानों से माफी मांगने की बात कही है।

शनिवार को नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में बावनकुले ने कहा, “किसी भी मंत्री को किसानों के जख्मों पर नमक नहीं छिड़कना चाहिए। किसानों ने भारी नुकसान उठाया है, और उनका मुआवजा देना सरकार की जिम्मेदारी है।”

उन्होंने आगे कहा, “सरकार किसानों के साथ खड़ी है और हम उनके नुकसान का व्यापक आकलन करेंगे ताकि कोई भी किसान सहायता से वंचित न रहे। हम अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे।” कोकाटे के बयान पर बावनकुले ने कहा, “अगर उन्होंने कुछ गलत कहा है, तो हम सरकार की ओर से किसानों से माफी मांगेंगे।”

इसके अलावा, उद्धव ठाकरे के गुट को लेकर बावनकुले ने कहा, “हमें उद्धव गुट से पूछने की कोई जरुरत नहीं है। हमारे पास पूर्ण बहुमत है और पीएम मोदी की सरकार बहुमत वाली सरकार है, हमें उद्धव से पूछने की कोई आवश्यकता नहीं है।”

बावनकुले ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे के गुट के कई नेता जल्द पार्टी छोड़ेंगे, जिनमें से कुछ एकनाथ शिंदे के साथ जाएंगे और कुछ भाजपा में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top