Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

“विदर्भ में मौसम ने बदली करवट, ठंडी हवाओं और बारिश से गर्मी में मिली राहत”

“विदर्भ में मौसम ने बदली करवट, ठंडी हवाओं और बारिश से गर्मी में मिली राहत”

नागपुर: मौसम में बदलाव से विदर्भ में गर्मी में आई राहत, ठंडी हवाओं और बारिश का असर

अप्रैल की शुरुआत में विदर्भ में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ठंडी हवाएँ चलने लगी हैं, जिसके कारण चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने पहले ही विदर्भ और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान जताया था, जो पूरी तरह से सही साबित हुआ।

नागपुर में रात के समय तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जिसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में पूरे विदर्भ में न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, वहीं बादलों की वजह से अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं, जिससे तापमान में ठंडक बनी हुई है और राज्यभर में गर्मी में अस्थायी कमी आई है। हालांकि, विभाग ने आगामी सप्ताह में तापमान में फिर से बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।

अगले 48 घंटों तक नागपुर समेत पूरे विदर्भ में मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top